गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 04.08.2026 को उ0नि0 मनोज कुमार पाण्डेय अपने हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा टाउन नेशनल स्कूल के पीछे रंगमहल की तरफ से एक वांछित अभियुक्त पंकज निषाद पुत्र अच्छे निषाद, निवासी वार्ड नं0 15, सुभाष नगर, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त मु0अ0सं0 266/2026 धारा 5m/6 पॉक्सो एक्ट व 351(2) बीएनएस में नामजद वांछित अभियुक्त है, जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….