Breaking News

गाजीपुर: वाणिज्यिक शिविर में उमड़े उपभोक्ता, विद्युत विभाग ने मौके पर किया समस्याओं का निस्तारण

गाजीपुर। शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी की पहल पर बुधवार को जिले के सभी विद्युत वितरण खंडों में वाणिज्यिक एवं विद्युत उपभोक्ता समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों का मौके पर ही प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया गया। शिविर के दौरान नए विद्युत कनेक्शन, लोड वृद्धि, लोड परिवर्तन, मीटर परिवर्तन, खराब मीटर बदलने, बिल में सुधार, बिल संशोधन तथा बकाया विद्युत बिल जमा कराने सहित विभिन्न समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया। अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने बताया कि विद्युत वितरण खंड नगर आमघाट में 26, जंगीपुर में 22, सैदपुर में 22 तथा जमानिया में 27 उपभोक्ता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिविर में पहुंचे। सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया गया और आवश्यक कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित की गई। उन्होंने बताया कि जिले के सभी विद्युत वितरण खंड कार्यालयों पर प्रत्येक बुधवार को प्रातः 10 बजे से सायं 2 बजे तक नियमित रूप से विद्युत उपभोक्ता समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में नए विद्युत कनेक्शन, लोड वृद्धि एवं परिवर्तन, मीटर संबंधी समस्याएं, बिल संशोधन, बिल सुधार तथा अन्य विद्युत संबंधी शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता ने जिले के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की कि जिनके विद्युत बिल में त्रुटि है अथवा किसी भी प्रकार की विद्युत संबंधी समस्या है, वे निर्धारित तिथि पर अपने संबंधित विद्युत वितरण खंड कार्यालय में आयोजित शिविर में पहुंचकर अपनी समस्या का समाधान कराएं और विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही इस सुविधा का लाभ उठाएं।

Image 1 Image 2

Check Also

जिला सहकारी बैंक गाजीपुर चला रही है कई लाभकारी बैंकिंग योजनाएं- सरोजेश सिंह

गाजीपुर। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सरोजेश सिंह ने बताया कि जिला सहकारी बैंक लि0, …