वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के कम्युनिटी एवं आउटरीच क्लब व्दारा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत गुरुवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकुमार त्रिपाठी, डिप्टी एस.पी., एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), वाराणसी रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और भविष्य को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य, करियर और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को नशामुक्त जीवन की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर डायरेक्टर अशोका डॉ. सारिका श्रीवास्तव ने कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं और नशामुक्त जीवन ही उनके उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों की जिम्मेदारी केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व और स्वस्थ जीवन मूल्यों का विकास करना भी है। कार्यक्रम का संचालन सत्या गुप्ता ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शर्मिला सिंह ने किया। इस अवसर पर डायरेक्टर फार्मेसी डॉ. बृजेश सिंह, डीन (सीएसई) डॉ. एल.एस. मौर्य, डीन एकेडमिक डॉ. एस.के. शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे। इससे पूर्व अभियान के अंतर्गत पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता संदेशों से युक्त तख्तियां लेकर नशे के विरुद्ध जनजागरूकता का संदेश दिया। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में मरीना ठाकुर प्रथम, शुभा सिंह एवं स्मृति बर्नवाल संयुक्त रूप से द्वितीय तथा आयुषी जायसवाल एवं सत्या गुप्ता संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं भाषण प्रतियोगिता में सताक्षी ने प्रथम, वरुणवी जायसवाल ने द्वितीय तथा अभिषेक मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रमों का समन्वय डॉ प्रीति राय व असिस्टेंट प्रो.आयुषी श्रीवास्तव ने किया और इस सफल आयोजन डॉ अनुजा सिंह व असिस्टेंट प्रो.पंकज श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….