Breaking News

गाजीपुर: प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिकाओं की फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए पांच खिलाड़ि‍यों का हुआ चयन

गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय समन्यवय जूनियर बालिकाओं की फुटबॉल प्रतियोगिता दिनांक 10-08-2026 से 17-08-2026 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम अमेठी में आयोजित की जा रही है जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल आज दिनांक 06-08-2026 को प्रातः 10.00 बजे से नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया गया । उक्त चयन/ट्रायल जिसमें कुल 25 खिलाड़ियो ने प्रतिभाग किया, प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियो में से 05 बेस्ट खिलाड़ि‍यों का चयन किया गया, चयनित खिलाड़ी मण्डलीय चयन/ट्रायल दिनांक 07-08-2026 को प्रतारू 09.00 बजे तक डा0 सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा, वाराणसी में प्रतिभाग कर सकते है, चयनित खिलाड़ियो की सूची नीचें अंकित है। इस अवसर पर फुटबाल प्रशिक्षिका श्रीमती संगीता यादव, जिला फुटबाल संघ गाजीपुर के संयुक्त सचिव मो0 मोईन, तथा क्रीड़ा अधिकारी  देवी प्रसाद जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन एवं देखरेख में यह जिला बालिका फुटबाल ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Image 1 Image 2

Check Also

पीजी कॉलेज, गाजीपुर एवं SAEL एग्री कमोडिटीज लिमिटेड के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर

गाजीपुर। पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, गोराबाजार, गाजीपुर एवं SAEL एग्री कमोडिटीज लिमिटेड, फतेहुल्लाहपुर, गाजीपुर के मध्य …