Breaking News

सैदपुर रेलवे क्रासिंग के जाम से पूरा नगर परेशान, व्‍यापार प्रभावित

गाजीपुर। सैदपुर नगर में स्थित रेलवे क्रासिंग बंद होने के बाद पूरा बाजार जाम से कराह उठता है। इस भीषण जाम के चलते लोगो को दो-दो घंटे तक सड़क पर जाम खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है। इस जाम में मरीजो के एम्‍बुलेंस, स्‍कूल बच्‍चे और बुजुर्ग सबसे ज्‍यादे प्रभावित हो रहें है। इस संदर्भ में डॉ. अंकेश सिंह ने बताया कि इस जाम से सबसे ज्‍यादा प्रभावित मरीज हो रहें है, सिरियस मरीजो के परिजनो को काफी परेशान उठानी पड़ रही है क्‍योंकि कभी-कभी जाम खुलने में काफी वक्‍त लग रहा है। अमित सेठ ने बताया कि रेलवे क्रासिंग के चलते पूरे बाजार में जाम लग रहा है जिससे लोग सैदपुर बाजार में खरीददारी करने से कतरा रहें है और बार चले जा रहें है जिससे व्‍यापार प्रभावित हो रहा है। इस जाम से निपटने के लिए कोई भी यातायात पुलिस या सिविल पुलिस रेलवे क्रासिंग पर अभी तैनात नही हुआ है जबकि इस जाम में प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी फंसे रहते है।

Image 1 Image 2

Check Also

पीजी कालेज गाजीपुर: पुरानी पेंशन लागू करें- प्रो. वीरेंद्र सिंह

गाजीपुर। पीजी कॉलेज गाजीपुर में आज कुशलपाल सभागार के सामने शिक्षक संघ के प्रभारी प्रोफेसर …