Breaking News

रामजी गैस एजेंसी सैदपुर के बंद होने से नगर के रसोई गैस उपभोक्‍ता परेशान

गाजीपुर। रामजी गैस एजेंसी सैदपुर के बंद होने से नगरवासियो को सिलेंडर के लिए काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। लोग सिलेंडर लेकर इधर से उधर भटक रहें है और वैकल्पिक व्‍यवस्‍था के सहारे बढ़े हुए दाम पर सिलेंडर ले रहे है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार रामजी गैस एजेंसी जो नगर सहित आसपास के क्षेत्रो में रसोई गैस उपभोक्‍ताओ को सिलेंडर उपलब्‍ध कराती थी। कुछ विवाद के चलते गैस एजेंसी कई महीनो से बंद है, प्रशासन ने इसके लिए नंदगंज और चंदौली क्षेत्र के गैस वितरको की वैकल्पिक व्‍यवस्‍था की थी लेकिन यह व्‍यवस्‍था सुचारू रूप से पूरी नही हो पा रही है जिससे उपभोक्‍ता परेशान हो रहें है।

Image 1 Image 2

Check Also

पीजी कालेज गाजीपुर: पुरानी पेंशन लागू करें- प्रो. वीरेंद्र सिंह

गाजीपुर। पीजी कॉलेज गाजीपुर में आज कुशलपाल सभागार के सामने शिक्षक संघ के प्रभारी प्रोफेसर …