Breaking News

स्‍वस्‍थ भारत निर्माण के लिए लखनऊ विश्‍वविद्यालय के कुलपति जेपी सैनी ने वितरीत किया फर्स्‍ट एड किट

लखनऊ विश्वविद्यालय ने नशा मुक्त भारत अभियान के साथ-साथ स्वस्थ भारत के निर्माण हेतु आज कुलपति प्रोफेसर जयप्रकाश सैनी जी के द्वारा  विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों  में फर्स्ट एड किट का वितरण किया गया  ताकि विशेष परिस्थिति में प्रारंभिक उपचार की सुविधा अविलंब उपलब्ध  कराई जा सके । अधिष्टा छात्र कल्याण प्रोफेसर अमित कनौजिया जी ने बताया कि आज कुलपति जी के द्वारा विश्वविद्यालय के 50 से अधिक  फर्स्ट एड किट वितरित किया गया  जिसमें विश्वविद्यालय के 47 विभाग के  अतिरिक्त  वाइस चांसलर कार्यालय, रजिस्ट्रार ऑफिस, वित्त कार्यालय, डीएसडब्ल्यू ऑफिस, लखनऊ विश्वविद्यालय के एथलेटिक्स एसोसिएशन आदि सम्मिलित हैं।  इसके साथ-साथ विश्वविद्यालय ने 6 अगस्त 2026 से ही नशा मुक्त भारत अभियान  के तहत एक वाहन नियोजित किया है जिसका उद्देश्य लखनऊ विश्वविद्यालय, संबद्ध महाविद्यालयों एवं लखनऊ शहर  के  लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते हुए नशा से मुक्त करना है । इस अवसर  पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो० अमिता कनौजिया,  प्रोफेसर राकेश द्विवेदी,  कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा  के साथ-साथ विश्वविद्यालय विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष,  शिक्षक व पदाधिकारी एवं आरोग्य भवन के चिकित्साधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

पीजी कालेज गाजीपुर: पुरानी पेंशन लागू करें- प्रो. वीरेंद्र सिंह

गाजीपुर। पीजी कॉलेज गाजीपुर में आज कुशलपाल सभागार के सामने शिक्षक संघ के प्रभारी प्रोफेसर …