Breaking News

वाराणसी रेल मंडल प्रबंधक ने किया रक्‍तदान, कहा- रक्‍तदान महादान

वाराणसी।  मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के अध्यक्षता में  मंडल चिकित्सालय, वाराणसी में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. आर. जे. चौधुरी एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मंडल चिकित्सालय के इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में आयोजित इस शिविर में मंडल रेल प्रबंधक श्री जैन ने स्वयं रक्तदान कर  रेलकर्मियों को रक्त दान हेतू प्रेरित करते हुए  मानव सेवा का संदेश दिया। इसके पूर्व रक्त दान  शिविर का औपचारिक  शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक ने  मुख्य नर्सिंग अधीक्षक समीक्षा रानी से  फीता कटवाकर  कराया । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. आर. जे. चौधुरी, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.आर. सिंह, डॉ. नीरज कुमार एवं डॉ. ए.के. सिंह सहित मंडलीय चिकित्सालय के चिकित्सकगण, पैरा मेडिकल स्टाफ ,कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारी, मंडल चिकित्सालय के चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टाफ एवं रेल कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके  पश्चात वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विनीत कुमार ,मंडल अधिकारीगण मेन्स कांग्रेस एवं एन.ई. रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों सहित कुल 21 रेलवे कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जनसेवा एवं मानव कल्याण में अपनी सहभागिता निभाई। रक्तदान से पूर्व आईएमए की चिकित्सकीय टीम द्वारा सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें पूर्णतः स्वस्थ पाए जाने के उपरांत ही रक्तदान कराया गया। रक्तदान के पश्चात सभी रक्तदाताओं को अल्पाहार एवं फ्रूट जूस उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने सफल आयोजन के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।  इसके स्वागत संबोधन में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं शिविर संयोजक डा. आर. जे. चौधुरी ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष दुर्घटनाओं, कैंसर, थैलेसीमिया, बड़ी सर्जरी एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित लाखों मरीजों को रक्त की आवश्यकता होती है। रक्तदान केवल दान नहीं, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति को जीवन देने का संकल्प है। आइए, हम सभी नियमित स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की इस महान सेवा से जुड़ें।

Image 1 Image 2

Check Also

पीजी कालेज गाजीपुर: पुरानी पेंशन लागू करें- प्रो. वीरेंद्र सिंह

गाजीपुर। पीजी कॉलेज गाजीपुर में आज कुशलपाल सभागार के सामने शिक्षक संघ के प्रभारी प्रोफेसर …