Breaking News

गाजीपुर का ब्रांड बन रहा है रिंकू अग्रवाल का देशी घी से निर्मित कचौड़ी और जलेबी

शिवकुमार

गाजीपुर। अपने मिठाई के लिए पूर्वांचल में प्रसिद्ध अब गाजीपुर का ब्रांड बन रहा है रिंकू अग्रवाल का देशी घी की कचौड़ी और जलेबी। पूर्वांचल के प्रसिद्ध मिठाई और कैटरिंग व्‍यवसायी रिंकू अग्रवाल ने महुआबाग में 1991 में अग्रवाल स्‍वीट्स के नाम से एक मिठाई की दुकान खोली, कड़े परिश्रम और संघर्ष के बदौलत करीब 35 वर्षो में अग्रवाल स्‍वीट्स अब पूर्वांचल में देशी घी और छेना के मिठाई का ब्रांड बन चुका है, अग्रवाल स्‍वीट्स की मिठाई कोलकाता, मुम्‍बई आदि शहरो के लोग भी पसंद करते है। अब रिंकू अग्रवाल ने गाजीपुरवासियो के आग्रह पर जनपदवासियो को सुबह में सस्‍ता उच्‍च क्‍वालिटी का शुद्ध नाश्‍ता देशी घी से बना कचौड़ी और जलेबी उपलब्‍ध करा रहें है। स्‍वाद, शुद्धता के बल पर रिंकू अग्रवाल की कचौड़ी पूरे जिले में छा गयी है। अब धीरे-धीरे यह गाजीपुर का ब्रांड बन रहा है। इस संदर्भ में रिंकू अग्रवाल ने पूर्वांचल न्‍यूज डॉट काम को बताया कि 35 वर्षो के लंबे संघर्ष के बाद अपने प्रोडक्‍ट के क्‍वालिटी को लेकर हम हमेशा सर्तक रहें है, हमने कभी भी अपने प्रोडक्‍ट के साथ समझौता नही किया है, कुछ विरोधी साजिश करके षड़यंत्र के तहत हमे फसाना चाहे लेकिन गाजीपुरवासियो ने अपने प्‍यार से हमें हर संकट से उबार दिया। जनपदवासियो की मांग थी कि सुबह में शहर में कोई अच्‍छे नाश्‍ते की जगह नही है इसलिए हमने शुद्ध देशी घी की कचौड़ी और जलेबी उपलब्‍ध कराया है, शुद्ध देशी घी से निर्मित होने के कारण यह प्रोडक्‍ट स्‍वास्‍थ्‍य के लिए लाभदायक भी है, चिकित्‍सक भी यह राय देते है कि भोजन में देशी घी का प्रयोग जरूर करना चाहिए। उन्‍होने बताया कि कम पैसे में अच्‍छा नाश्‍ता देने का हमने संकल्‍प लिया है, जनपदवासियो द्वारा जो हमे सम्‍मान का मिल रहा है उसके लिए मैं आजीवन आभारी रहूंगा।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: टाउनहाल और सराय गली में बिजली चोरी के खिलाफ सख्त चेकिंग, दर्जनों बाईपास कनेक्शन पकड़े

गाजीपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्युत विभाग ने नगर क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ …