Breaking News

गाजीपुर: विश्वनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर। विश्वनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, रायपुर में दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने विभिन्न रंगों, फूलों एवं आकर्षक डिजाइनों के माध्यम से सुंदर और मनमोहक रंगोलियां बनाईं। रंगोलियों के माध्यम से दीपावली के महत्व, भारतीय संस्कृति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की कला, रचनात्मकता, रंगों के संयोजन और प्रस्तुतीकरण की सराहना की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना, आपसी सहयोग की भावना विकसित करना तथा भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। संस्थान के प्रबंधक एवं प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं दीपावली की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Image 1

Check Also

जीबी इंटरनेशनल स्कूल, सैदपुर-गाजीपुर में धूमधाम से मना दीपावली उत्सव, बच्चों ने बिखेरे कला के रंग

गाजीपुर। डहरा स्थानीय जीबी इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम के …