Breaking News

गाजीपुर: सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया धनतेरस एवं दीपावली समारोह

गाजीपुर। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में धनतेरस एवं दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से दीपावली के प्रतीक दीपक का आकार बनाकर एकता, अनुशासन और रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की इस मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय की प्रबंधक डॉ. प्रीति सिंह ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद एवं दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार, प्रेम, सद्भाव और सकारात्मकता का प्रकाश फैलाने का संदेश देती है। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें मेहनत और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी जी ने कहा कि दीपावली हमें अंधकार से प्रकाश और अज्ञान से ज्ञान की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने विद्यार्थियों की सामूहिक प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में टीम भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान विकसित करते हैं। इस अवसर पर प्रबंधक डॉ. प्रीति सिंह और प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को मिठाई वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। इससे पूरे विद्यालय परिवार में खुशी, सौहार्द और अपनत्व का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सच्ची दीपावली वही है, जब हम अपने भीतर ज्ञान, प्रेम और मानवता का प्रकाश जलाकर दूसरों के जीवन में भी खुशियाँ बाँटें। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल परिवार की ओर से सभी को धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित किया गया।

Image 1

Check Also

जीबी इंटरनेशनल स्कूल, सैदपुर-गाजीपुर में धूमधाम से मना दीपावली उत्सव, बच्चों ने बिखेरे कला के रंग

गाजीपुर। डहरा स्थानीय जीबी इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम के …