गाजीपुर। दीपावली के शुभ अवसर पर छात्रों में कला के प्रति रुचि और रचनात्मक अभिव्यक्ति को विकसित करने के लिए महात्मा ज्योतिराव फुले पब्लिक स्कूल जगदीशपुरम गाजीपुर में दिनांक 6 नवंबर 2026 को विद्यालय परिसर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 3 से लेकर कक्षा दसवीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता विद्यालय के कला शिक्षक डॉ राजीव गुप्ता,अनिल सिंह कुशवाहा और धनलक्ष्मी वर्मा के निर्देशन में प्राइमरी ग्रुप,जूनियर ग्रुप एवं सीनियर ग्रुप के बीच संपन्न हुई। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कलात्मक कौशल एवं कल्पना शीलता का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार के आकर्षक एवं मनमोहक रंगोलिया बनाई जिसमें माता सावित्रीबाई फुले, एमजेआरपी लोगो,बनारस एयर शो व मां सरस्वती वीणा जैसे बिंदुओं पर बनी रंग गोलियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस प्रतियोगिता में प्राइमरी ग्रुप में रंगोली नंबर -21प्रथम, रंगोली नंबर-16द्वितीय व रंगोली नंबर- 22तृतीय स्थान, जूनियर ग्रुप में रंगोली नंबर- 95 प्रथम, रंगोली नंबर-97 द्वितीय व रंगोली नंबर- 84 तृतीय स्थान प्राप्त किया और सीनियर ग्रुप में रंगोली नंबर- 127 प्रथम, रंगोली नंबर- 129 द्वितीय एवं रंगोली नंबर-101 तृतीय स्थान पर रही / इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ दीपिका, श्रीमती बसंत शर्मा व महजबीन बानो शामिल रही। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा, सुरेश प्रसाद चौरसिया,हरि कुशवाहा,दिनकर सिंह,संजीव अग्रहरी दीपक कुमार , राज नारायण कुशवाहा,अनुपमा वर्मा,सरस्वती सिंह कृष्णानंद तिवारी,महेश चौहान एवं समस्त शिक्षागण व छात्र उपस्थित रहे।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….