Breaking News

जिला पंचायत गाजीपुर के टेंडर प्रकरण में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर की एंट्री

शिवकुमार

गाजीपुर। जिला पंचायत गाजीपुर के विकास कार्यों के टेंडर प्रकरण में अब विभाग के पंचायती राज कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की एंट्री हो गयी है। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि जिले के विकास के हित को देखते हुए हमने जिलाधिकारी से कहा है कि तत्‍काल टेंडर प्रक्रिया पूरी करा दें। ज्ञातव्‍य है कि जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह भाजपा के पहली निर्वाचित जिला पंचायत अध्‍यक्ष हैं। जिला पंचायत अध्‍यक्ष के चुनाव में सपना सिंह ने भाजपा के केवल आठ सदस्‍यों के बल पर चुनाव लड़ा और कुशल रणनीति के चलते उन्‍होने चुनाव में भारी जीत हासिल की और सपा के 32 जिला पंचायत सदस्‍य होने के बावजूद प्रत्‍याशी कुसुमलता यादव को हार का सामना करना पड़ा। जिला पंचायत गाजीपुर का विगत पांच साल से शांतिपूर्वक अध्‍यक्ष का कार्यकाल चला लेकिन प्रशासक बनते ही जिला पंचायत अध्‍यक्ष पर संकट के बादल उमड़ने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार पिछले माह में टेंडर को लेकर अपरमुख्‍यअधिकारी और जिला पंचायत अध्‍यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह के बीच विवाद हुआ। विवाद के संज्ञान में आने के बाद जिला प्रशासन ने टेंडर प्रक्रिया पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दिया है। तभी से जिला पंचायत में विकास कार्य ठप है। इस संदर्भ में अपरमुख्‍यअधिकारी आरके मालवीया ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि पुराने सभी विकास कार्य चल रहे हैं। हैं। कुछ कारणों से नये टेंडर की प्रक्रिया रुक गयी है। शासन से आदेश आने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरा किया जायेगा। भाजपा के जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश राय ने बताया कि सभी समस्‍या का समाधान करा दिया गया है। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जायेगी और जिले का विकास होगा।

 

Image 1

Check Also

गाजीपुर: बिहार बारात जा रही अनियंत्रित कार पलटी, सेवराई तहसील के भतौरा गांव के तीन बारातियों की मौत

गाजीपुर। बक्‍सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के सोनपा गांव के समीप चौसा-मोहनिया हाईवे पर …