Breaking News

सेंट्रल हिन्दू बॉयज़ स्कूल वाराणसी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का हुआ भव्य समापन

वाराणसी। सेंट्रल हिन्दू बॉयज़ स्कूल (कमच्छा, वाराणसी) में आज दिनांक 19 नवंबर 2026 को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) के ज्वाइंट रजिस्ट्रार डॉ. संजय कुमार तथा विशिष्ट अतिथि/सम्मानित वक्ता के रूप में विद्यालय के पूर्व छात्र एवं काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर अखिल मल्होत्रा उपस्थित रहे। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. स्वाति अग्रवाल एवं क्रीड़ा सचिव डॉ. सत्यनारायण ने मुख्य अतिथि का बैज लगाकर आत्मीय स्वागत किया तथा स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. स्वाति अग्रवाल, उपप्राचार्य महेश चन्द्र जायसवाल, क्रीड़ा सचिव डॉ. सत्यनारायण तथा खेल शिक्षकों डॉ. रीता सिंह और शिवशंकर यादव की देखरेख में छात्रों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में हैदर सदन प्रथम, रमन सदन द्वितीय एवं अशोक सदन तृतीय स्थान पर रहा। पूरे कार्यक्रम का संचालन अनीता मेष्राम ने किया। धन्यवाद ज्ञापन क्रीड़ा सचिव डॉ. सत्यनारायण द्वारा किया गया।

प्रतियोगिताओं के प्रमुख परिणाम

  1. 800 मीटर दौड़
  • मिनी वर्ग: अंशु राजभर (प्रथम स्थान)
  • जूनियर वर्ग: प्रांजल यादव (प्रथम स्थान)
  • सीनियर वर्ग: आयुष कुमार (प्रथम स्थान)

2.4 × 100 मीटर रिले दौड़

  • मिनी वर्ग: रमन हाउस (प्रथम स्थान)
  • जूनियर वर्ग: अशोक हाउस (प्रथम स्थान)
  • सीनियर वर्ग: टैगोर हाउस (प्रथम स्थान)

समारोह के अंत में विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी गई तथा सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

 

Image 1

Check Also

गाजीपुर को शीघ्र मिलेगा 2600 मै.टन डीएपी का रैक- जिला कृषि अधिकारी

गाजीपुर! जिला कृषि अधिकारी ने जनपद के समस्त कृषकों को अवगत कराया है कि जनपद …