Breaking News

गाजीपुर: मतदाता जोड़ो अभियान संगठन की है महत्‍वपूर्ण जिम्‍मेदारी- जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश राय

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जमानिया विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन दिलदारनगर पंचायत सभागार में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ना तथा अभियान को प्रभावी ढंग से धरातल पर क्रियान्वित करना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा गाजीपुर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय जी ने कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके माध्यम से पात्र युवाओं एवं छूटे हुए नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। वहीं जमानिया विधानसभा प्रभारी परमानंद सिंह जी ने अभियान के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में पात्र नए मतदाताओं की पहचान कर उनका पंजीकरण सुनिश्चित कराने में सहयोग करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। कार्यक्रम में जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता बालकृष्ण त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, तारकेश्वर वर्मा, जयप्रकाश कुशवाहा, राजीव चतुर्वेदी एवं आईटी विभाग के विधानसभा संयोजक संजीत यादव सहित जमानिया विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर सक्रियता के साथ कार्य करने तथा पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए प्रेरित किया गया।

Image 1

Check Also

गाजीपुर को शीघ्र मिलेगा 2600 मै.टन डीएपी का रैक- जिला कृषि अधिकारी

गाजीपुर! जिला कृषि अधिकारी ने जनपद के समस्त कृषकों को अवगत कराया है कि जनपद …