Breaking News

गाजीपुर को शीघ्र मिलेगा 2600 मै.टन डीएपी का रैक- जिला कृषि अधिकारी

गाजीपुर! जिला कृषि अधिकारी ने जनपद के समस्त कृषकों को अवगत कराया है कि जनपद में उर्वरक की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है, जिसमें यूरिया 34924 मै० टन, डी०ए०पी० 7289, एम०ओ०पी० 1571 मै०टन, एन०पी०के० 8352 मै०टन व एस०एस०पी० 3929 मै०टन उपलब्ध है। कृषक भाईयों को अवगत कराना है कि जनपद गाजीपुर को वाराणसी रैक से आई०पी०एल० की 400 मै०टन मात्रा डी०ए०पी० एवं 350 मै०टन टी०एस०पी० की मात्रा प्राप्त हुई है एवं 2600 मै०टन डी०ए०पी० की रैक जल्द ही जनपद को प्राप्त हो जायेगी। कृषक भाई वैज्ञानिक संस्तुतियों के अनुसार ही उर्वरकों का क्रय/प्रयोग करें, किसी भी दशा में आवश्यकता से अधिक उर्वरकों का क्रय/प्रयोग न किया जाय, आवश्यकता से अधिक उर्वरकों का प्रयोग करने पर खेती की लागत में वृद्धि होती है। साथ ही साथ मृदा/पर्यावरण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उच्च गुणवत्तायुक्त उत्पाद प्राप्त करने हेतु किसान भाई हरी खाद / कम्पोस्ट खाद वर्मी कम्पोस्ट/ नैनो डी०ए०पी०/ नैनो यूरिया का प्रयोग करें। कृषक भाईयों को यदि उर्वरक मिलने में कोई समस्या है तो जिला कृषि अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता अथवा उप जिलाधिकारी से सम्पर्क कर अपनी समस्या का निस्तारण तुरन्त करावें।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: पीपीटी राउंड प्रतियोगिता में आंचल पाण्‍डेय प्रथम

गाजीपुर! युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग गाजीपुर के तत्वावधान में विकसित भारत यंग …