गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक महिला की स्कूली बस से दबकर मौत हो गई, वहीं एक अन्य घटना में सैदपुर रोड पर कार के धक्के से बाइक सवार पीएसी का जवान घायल हो गया।जानकारी के अनुसार खानपुर थाना क्षेत्र के टडवा गांव निवासी 55 वर्षीय सरोजा देवी पत्नी स्व. ओमप्रकाश राजभर जो सादात के कौड़ा गांव में स्थित मायके में रहती थी। गुरुवार को बाइक पर अपने पुत्र के साथ सादात से कौड़ा जा रही थी। छपरा गांव के पास बाइक से असंतुलित होकर गिरने पर पीछे से आ रही बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना में पीएसी जवान कपिल यादव निवासी रामपुर माझा जो छुट्टी पर घर आया था, घर जाते समय अमरिया कुटी के पास कार के धक्के से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….