Breaking News

मिर्जापुर: पारिवारिक विवाद में देवरानी ने खाया जहर तो जेठानी ने फांसी लगाकर दी जान

मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव में बीती रात विवाद के बाद देवरानी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा गया। जिसके बाद जेठानी ने भूसा वाले कमरे में रस्सी के सहारे बड़ेर पर फंदे से लटककर जान दे दी।बुधवार की सुबह भूसा लेने गए पति ने पत्नी को फंदे से लटका पाया। फंदे से लटका देखकर सूचन पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को फंदे से उतारकर मामले की जांच-पड़ताल करने में जुट गई। फोरेंसिक लैब की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच किया।हलिया थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव निवासी सुशीला (32) पत्नी अवध नारायण का देवरानी लीलावती (30) पती बुद्धिसेन से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बीती रात को विवाद के बाद लीलावती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।घटना के डर से सुशीला ने देर रात अपने कच्चे मकान के सामने भूसा घर में रस्सी के सहारे बड़ेर पर फंदे से लटक गई। बुधवार की सुबह भूसा घर में पहुंचे पति अवध नरायण ने पत्नी सुशीला को फंदे पर लटका देखा। शोर मचाने पर परिवार के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, एसआई परमात्मा यादव व पुलिसकर्मियों ने मामले की जांच-पड़ताल की। सूचना उच्च अधिकारियों को दिया गया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक लैब की टीम भी मामले की जांच-पड़ताल करने में जुट गई। पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेते हुए मृतका के पति की तहरीर पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत महिला को एक पुत्री व चार पुत्र हैं। मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जेठानी व देवरानी के आपसी विवाद में देवरानी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे डरवस जेठानी ने फंदे से लटककर जान दे दिया है। जांच पड़ताल करने के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पीडीए कार्यक्रम के तहत करें पौधरोपण- सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में सपा कार्यालय …