Breaking News

वाराणसी: रिमाडलिंग कार्य के चलते 10 ट्रेने निरस्‍त, कई का किया गया मार्ग परिवर्तन

वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु अकोला-रतलाम खण्ड के आमान परिवर्तन के परिप्रेक्ष्य में खंडवा स्टेशन यार्ड के रिमाडलिंग कार्य के कारण गाड़ियों का नियंत्रण, निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन एवं रि-शिड्यूलिंग निम्नवत किया जायेगा।

नियंत्रण-

लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 09 एवं 11 जुलाई, 2024 को चलने वाली 22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सपे्रस 1.30 घंटा नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

लखनऊ जं. से 12 जुलाई, 2024 को चलने वाली 12533 लखनऊ जं.-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सपे्रस 15 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

निरस्तीकरण

गोरखपुर से 14, 15, 16, 18, 19, 20 एवं 21 जुलाई, 2024 को चलने वाली 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

पनवेल से 15, 16, 17, 19, 20, 21 एवं 22 जुलाई, 2024 को चलने वाली 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

दादर से 14, 16, 18, 20 एवं 21 जुलाई, 2024 को चलने वाली 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

दादर से 15, 17, 19, 20 एवं 22 जुलाई, 2024 को चलने वाली 01025 दादर-बलिया विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

बलिया से 17, 19, 21 एवं 24 जुलाई, 2024 को चलने वाली 01026 बलिया-दादर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

गोरखपुर से 16, 18, 20, 22 एवं 23 जुलाई, 2024 को चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

बनारस से 16 से 23 जुलाई, 2024 तक चलने वाली 12168 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14 से 21 जुलाई, 2024 तक चलने वाली 12167 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस एक्सपे्रस निरस्त रहेगी।

गोरखपुर से 17 जुलाई, 2024 को चलने वाली 15067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

बांद्रा टर्मिनस से 19 जुलाई, 2024 को चलने वाली 15068 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तन

गोरखपुर से 21 जुलाई, 2024 को चलने वाली 15065 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग इटारसी-नरखेड़-बडनेरा जं.-भुसावल के रास्ते चलाई जायेगी। फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव खंडवा स्टेशन पर नही होगा।

रि-शिड्यूलिंग

लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 22 जुलाई, 2024 को चलने वाली 15182 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ जं. एक्सपे्रस 02 घंटा रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी। फलस्वरूप यह गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस से  11.10 बजे के स्थान पर 13.10 बजे प्रस्थान करेगी।

 

 

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: एमएलसी चंचल सिंह के प्रस्ताव पर छह ग्रामीण मुख्य बाजारों में लगेगी सोलर स्ट्रीट लाइट

गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रस्ताव पर वित्तीय वर्ष 2024-25 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय …