Breaking News

बिजली निगम द्वारा लगे एक मुश्त समाधान योजना कैंप का अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार ने औचिक निरीक्षण किया

गाज़ीपुर ।बिजली निगम की ओर लगे  से  सरौली व धामूपुर गांव में   एक मुश्त समाधान योजना कैम्प में अधीक्षण  अभियंता प्रवीण कुमार ने  औचिक निरीक्षण किया । इस दौरान उप खण्ड अधिकारी संदीप कुमार व विद्युत उप केंद्र नंदगंज के अवर अभियंता  गजानन चौधरी मौजूद रहे । कैंप में 22 बिजली उपभोक्ताओं के बिल का संशोधन किया गया। साथ ही  26 बिजली  उपभोक्ताओं की बिजली बकाया  पर लाईन काटी गयी ।   एक लाख रुपये से उपर बकाया  उपभोक्ताओ की केबल उर्जा मीटर काटा व उखाड़ा गया।  33 लोगो का रजिस्ट्रेशन किया गया और एक लाख तीन हजार रुपये जमा कराये गये ।कैंप में अन्य बिजली कर्मी  दीपक, सलाउद्दीन, अरविन्द, अनिल, वृजेश, प्रमोद, सल्खान शिवकुमार आदि मौजूद रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा सिया धर्म गुरु और ईरान के शहीद सुप्रीम लीडर खामेनेई के …