Breaking News

वाराणसी: अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से एक की मौत, एक घायल

वाराणसी। रोहनिया करसड़ा प्लांट पर कूड़ा लेकर जा रही नगर निगम कि डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दिया। एक बाइक सवार पटरी कि तरफ गिर गया, दूसरा सड़क की तरफ गिरते ही डंफर के नीचे आ गया। हादसे में माैके पर ही उसकी मौत हो गई।मृतक परदेसी ( 22) निवासी देबुरा (सोनभद्र) के मामा चितईपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनका हाल जानकर वह दोपहर में अपने दोस्त के साथ बाइक से घर जा रहा था। करसड़ा में तेज गति से जा रहे डंफर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया।हादसे में परदेसी की माैके पर ही माैत हो गई। वहीं, गुरेहू धानापुर चंदौली निवासी अवनीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने डंफर को कब्जे में ले लिया है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …