Breaking News

प्रदूषण नियंत्रण और ऊर्जा संरक्षण में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभायेगें इलेक्ट्रिक वाहन- प्रोफे. मनप्रीत सिंह मन्‍ना

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा एआईसीटीई ट्रेनिंग एंड लर्निंग (अटल) एकेडमी के सहयोग से आयोजित किए जा रहे ‘स्वचालित एवं विद्युत वाहनों की चुनौतियों एवं उन्नतियों’ विषयक साप्ताहिक संकाय विकास कार्यक्रम के चौथे दिन कई महत्वपूर्ण व्याख्यान हुए। सातवें सत्र में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो मनप्रीत सिंह मन्ना ने “स्वायत्त और विद्युत वाहनों की चुनौतियाँ एवं पर्यावरणीय प्रभाव” विषय व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के साथ-साथ उनकी बैटरी निर्माण, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसाइक्लिंग जैसी चुनौतियाँ भी हैं, जिनका समाधान आवश्यक है। इन चुनौतियों का समाधान किए बिना इलेक्ट्रिक वाहन उतने उपयोगी सिद्ध नहीं होंगें। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों की तकनीक बहुत महत्वपूर्ण है और यह भविष्य में प्रदूषण नियंत्रण और ऊर्जा संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आठवें सत्र में आई आई टी बीएचयू के प्रो. संतोष कुमार सिंह ने “परिशुद्ध एवं पर्यावरण हितैषी कृषि के लिए पावर इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम” पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने बताया कि खेती की प्रक्रिया को आधुनिक, लाभकारी, और पर्यावरण हितैषी बनाने में उन्नत पावर इलेक्ट्रॉनिक्स तकनीकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।  उन्होंने स्मार्ट पंपिंग सिस्टम, ऊर्जा-कुशल मोटर्स और सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई प्रणालियां कैसे किसानों के लिए लाभदायक सिद्ध होंगी इस विषय में बताया।दोनों सत्रों में देश भर के विभिन्न संस्थानों के 200 से अधिक शिक्षक, इंजीनियर, एवं शोध छात्र ने भाग लिया और शंकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम के  समन्वयक और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो नवदीप सिंह कहा कि ज्यादा से ज्यादा शिक्षक इलेक्ट्रिक व्हीकल की दिशा में हो रहे नवीनतम परिवर्तनों से अवगत होंगे तो शोध और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। सत्रों के अंत में प्रो अमर नाथ तिवारी ने सभी प्रतिभागी एवं विशेषज्ञों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …