Breaking News

भाजपा नेता अभिनव सिन्‍हा दिव्‍यांगजनो में वितरित किया ट्राइ साइकिल व कंबल

गाजीपुर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के सौजन्य से एडिप योजनांतर्गत फौलादपुर में गुरुवार को दिव्यांगनो को 51 बैटरी चालित ट्राइ साइकिल,10 ट्राइ साइकिल और अन्य उपकरण तथा गरीबों में कुल 100 कंबल का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने कहा कि भारत सरकार और प्रदेश सरकार की मंशा है कि समाज के गरीब वंचितों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देकर उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाएं। जिसके लिए सरकार प्रयत्नशील है। आगे कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास ही हमारा मूल मंत्र है। इसके पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत माल्यार्पण, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर संजय सिंह, रवि सिंह व अमित सहाय ने संयुक्त रूप से किया। बैटरी चालित ट्राइ साइकिल व अन्य उपकरण पाकर दिव्यांगजनो के चेहरे पर खुशी की चमक दिखाई दी। प्रमुख रूप से रामदुलार सिंह, योगेन्द्र सिंह, दुर्गा सिंह, उत्कर्ष सिंह, राजेश सिंह बबलू, मानिकराज सिंह, हर्ष सिंह, मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह सिंटू, सुनील सिंह, अमन सिंह, अनिल मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। संचालन अमित सहाय ने अध्यक्षता अजय सहाय ने किया। अंत में आयोजक संजय सिंह व रवि सिंह ने संयुक्त रूप से सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …