Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में 27-28 फरवरी को होगा इंटरनेशनल कांफ्रेंस

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर के केमिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, केमिस्ट्री एवं एनवायरमेंटल साईस तथा फार्मासेटिकल साइंस एण्ड टेकनोलॉजी विभाग द्वारा International conference on frontiers in energy, environment and material sciences for sustainable development का आयोजन 27-28 फरवरी को किया जा रहा है। जिसमें देश-विदेश के यूजी , पीजी, पीएचडी ,उद्योग और अनुसंधान संस्थान के प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे है। इसमें शोध पत्रों को प्रतिष्ठीत स्कोपस इंडेक्स जनरलों में प्रकाशित किया जायेगा। यह आयोजन विश्वविद्यायल के कुलपति माननीय जय प्रकाश सैनी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का संचालन केमिकल इंजीनियरिंग तथा फार्मासेटिकल साइंस एवं टेकनोलॉजी के विभागाध्यक्ष प्रो० वि‌ठ्ठल गोले , मेकेनिकल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रो० संजय मिश्रा तथा केमिस्ट्री एवं एनवारमेंटल साइंस के विभागाध्यक्ष प्रो० पूर्ण प्रकाश पाण्डेय कर रहे है।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …