Breaking News

अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट वाराणसी में बैट्री मैनेजमेंट पर हुआ व्याख्यान

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट वाराणसी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग एवं आईईईई यूपी सेक्शन के द्वारा (बीएमएस) बैट्री प्रबंधन प्रणाली विषय पर आयोजित विशेषज्ञ वार्ता आयोजित हुई जिसमें एक्सपर्ट पोस्टडाक्टोरल फेलो कॉन सेंटर फॉर रिन्युवेबल एनर्जी , युनिवर्सिटी ऑफ लुईसविले यूएसए की डा0 श्रुति पाण्डेय रहीं। कार्यक्रम में अतिथियों ,शिक्षकों एवं सदस्यों का स्वागत इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र प्रियांशु उपाध्याय ने किया। वार्ता के दौरान डा0 श्रुति पाण्डेय ने बताया कि इन दिनों विश्व के बाजार में लिथियम ऑयन बैट्रियों की मांग काफी तेजी से बढ रही है इसलिए यह जरुरी हो गया है कि लिथियम जो धरती के सीमित भागों से ही हमें प्राप्त हो रही है । जिसपर खर्च भी ज्यादा आ रहा है । इसलिए हम बैट्री मैनेजमेंट सिस्टम का सही इस्तेमाल करके इसकी लाईफ को सुरक्षित तरीके से लंबे समय तक बिना रुकावट के चला सकते हैं ताकि आने वाले समय में इस सिस्टम में नवप्रर्वन करके नए प्रोजेक्ट को प्रभावी एवं टिकाऊ बना सकते है । उन्होंने बैट्री मैनेजमेंट सिस्टम ,बैट्री प्रोटेक्शन सर्किट ,स्टेट ऑफ चार्जेज एण्ड स्टेट ऑफ हेल्थ के साथ इलेक्ट्रिक वाहन ,नवकर्णीय ऊर्जा एवं स्मार्ट ग्रिड में बैट्रियों की उपयोगिता के बारे में विस्तार से चर्चा की और इसके लिए छात्रों को इस सिस्टम पर ध्यान केन्द्रित करने की सलाह दी इस दौरान छात्रों एवं शिक्षकों के द्वारा पूछे गए सवालों को बडे ही सरल तरीके जवाब दिया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …