Breaking News

होली त्‍यौहार पर बलिया-आनंद बिहार विशेष गाड़ी के संचलन का जारी हुआ टाइमटेबल

वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा होली त्यौहार के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु 05038 बलिया-आनन्द विहार टर्मिनस एकल यात्रा त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन बलिया से 08 मार्च, 2025 को इकहरी यात्रा के लिये निम्नवत किया जायेगा। 05038 बलिया-आनन्द विहार टर्मिनस एकल यात्रा त्यौहार विशेष गाड़ी 08 मार्च, 2025 को बलिया से 18.30 बजे प्रस्थान कर गाजीपुर सिटी से 19.35 बजे, औंड़िहार से 20.17 बजे, वाराणसी से 21.30 बजे, बनारस से 22.10 बजे,ज्ञानपुर रोड से 23.04 बजे, दूसरे दिन प्रयागराज से जं. 00.30 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 02.55 बजे, टुण्डला से 05.40बजे तथा गाजियाबाद से 07.57 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 08.45 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में जी.एस.एल.आर.डी. के 02 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी/शयनयान श्रेणी के 06 अनारक्षित कोच तथा

शयनयान श्रेणी के 12 आरक्षित कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …