Breaking News

होली के त्‍यौहार पर आजमगढ-विशाखपट्टणम विशेष गाड़ी के संचलन का जारी हुआ टाइमटेबल

वाराणसी।  रेलवे प्रशासन द्वारा होली त्यौहार के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु 05040 आजमगढ़-विशाखपट्टणम एकल यात्रा त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन आजमगढ़ से 08 मार्च, 2025 को इकहरी यात्रा के लिये निम्नवत किया जायेगा। 05040 आजमगढ़-विशाखपट्टणम त्यौहार विशेष गाड़ी 08 मार्च, 2025 को आजमगढ़ से 23.55 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन शाहगंज से 01.40 बजे, जौनपुर से 02.15 बजे, वाराणसी जं. से 03.20 बजे, चुनार से 04.52 बजे, मिर्ज़ापुर से05.20 बजे, प्रयागराज छिवकी से 08.05 बजे, मानिकपुर से 10.40 बजे, सतना से 12.50 बजे, मैहर से 13.20 बजे,कटनी से 14.20 बजे, उमरिया से 15.47 बजे, शहडोल से 17.10 बजे, अनूपपुर से 18.00 बजे, पेन्ड्रा रोड से 18.52बजे, बिलासपुर से 21.05 बजे, चाँपा से 22.52 बजे, रायगढ़ से 23.57 बजे, तीसरे दिन झारसुगुड़ा रोड से 01.30 बजे,सम्बलपुर सिटी से 02.20 बजे, रेढ़ाखोल से 03.37 बजे, बोइंडा से 04.22 बजे, अनुगुल से 05.50 बजे, ढ़ेंकानाल से07.07 बजे, नराज मार्थापुर से 08.32 बजे, भुवनेश्वर से 09.00 बजे, खोरधा रोड से 09.35 बजे, बालुगाँव से 10.49बजे, छत्रपुर से 11.39 बजे, ब्रह्मपुर से 12.04 बजे, पलासा से 13.03 बजे, श्रीकाकुलम रोड से 13.55 बजे, विजयनगरम से 14.55 बजे तथा कोत्तवलासा से 15.25 बजे छूटकर विशाखपट्टणम 16.15 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में जी.एस.एल.आर.डी. के 02, शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 08 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …