Breaking News

बलिया: गंगा में दो लड़कियां चहित तीन डूबे

बलिया। जिले में गंगा में डूबने की दो घटनाएं हुईं। पहली घटना दुबहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीरामपुर घाट पर रविवार को मुंडन संस्कार में आए एक युवक और दो लड़कियां नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से गंगा नदी में डूब गईं। मौके पर गोताखोर जाल लगाकर तीनों की तलाश करने में लगे हैं। खबर लिखे जाने तक उनका पता नहीं चला है। जानकारी के अनुसार, दुबहर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छोटकादुबहर निवासी संतोष कुमार वर्मा का बड़ा पुत्र अंकित कुमार वर्मा (19) ग्राम अड़रा के किसी रिश्तेदार के मुंडन में शिवरामपुर घाट पर गया था। इस दौरान अपने मित्रों के साथ गंगा नदी में स्नान कर रहा था। इसी दौरान उसके साथ तीन लड़के गहरे पानी में डूबने लगे। तीनों को बचाने के लिए नाव वालों ने काफी प्रयास किया, जिसमें दो को बचा लिया गया। अंकित का कुछ अता पता नहीं चल पाया। घटना की जानकारी होते ही पूरे गांव सहित क्षेत्र में हाहाकार मच गया। दूसरी घटना इसी घाट पर नगरा थाना क्षेत्र की चार लड़कियां गहरी खाई में चली गईं। इसमें दो लड़कियों को आसपास के लोगों ने किसी तरह से बचा लिया, लेकिन दो का कोई अता-पता नहीं चला। पूछने पर उनके परिजनों ने बताया कि अपने चाचा के लड़के के मुंडन में आई थीं। बताया कि आस्था राजभर (15) पुत्री अवधेश राजभर और खुशी राजभर (20) पुत्री श्रीभगवान राजभर निवासी गोठईं थाना नगरा अपने घर के मुंडन में आई हुई थीं। सहेलियों के साथ गंगा में स्नान कर रही थी। तलाश करने के लिए गोताखोरों द्वारा कई घंटे से प्रयास जारी थे। मौके पर शहर कोतवाल योगेंद्र बहादुर सहित पिछला घाट चौकी इंचार्ज आदर्श श्रीवास्तव आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …