Breaking News

वाराणसी: बाइक सवार हमलावरों ने दुकान में घुसकर सराफा कारोबारी पिता-पुत्र को मारी गोली, लूटे नकदी व चांदी

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के अहरक में रविवार को बाइक सवार तीन हमलावरों ने सराफा कारोबारी और उनके पिता को दुकान में घुसकर गोली मार दी। दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। बड़ागांव पुलिस ने घायल विकास (24) और सियाराम (43) को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मामले की पड़ताल कर रहे हैं। एसीपी और एडीसीपी अहरक गांव में दो थानों का फोर्स लेकर पहुंचे हैं। पुलिस विवाद समझने के साथ ही हमलावरों की तलाश भी कर रही है। बताया जा रहा है कि बदमाश एकाएक दुकान में घुस गए और पिता-पुत्र पर हमला बोल दिया। बदमाश लगभग 22 हजार रुपये और चांदी के सामान लूट ले गए हैं। पुलिस नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध …