गाजीपुर। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने भाजपा नेता आनंद सिंह को उनके 26वें वैवाहिक वर्षगांठ पर आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए काशी विश्वनाथ से प्रार्थना की। भाजपा नेता आनंद कुमार सिंह ने अपने 26वें वर्षगांठ पर काशी विश्वनाथ के दरबार में अपने परिवार सहित पूजा-अर्चना की। इसके बाद वहां पर उपस्थित कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने आशीर्वाद लिया। 26 वर्ष पूर्व आनंद सिंह का विवाह सरिता सिंह के साथ हुआ था। उनकी एक पुत्री डा. अदिती सिंह एमबीबीएस और बेटा भाजपा के युवा नेता आदित्य सिंह हैं। आनंद सिंह ने पीजी कालेज से शिक्षा ग्रहण करने के बाद वह एलएलबी की डिग्री हासिल की। जिसके बाद वह छात्र जीवन से ही सक्रिय राजनीति और समाजसेवा में रहे। कोरोना काल में उन्होने कोरोना पीडि़तों की हर संभव सहायता की जिसकी सराहना जनपदवासी आज भी करते हैं।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….