वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट परिसर में होली के अवसर पर आयोजित होली मिलन समारोह में कालेज के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने अबीर गुलाल संग खेली होली इस अवसर पर संस्थापक ई0 अशोक मौर्य चेयरमैन ई0 अंकित मौर्य, वाइस चेयरमैन डा0 अमित मौर्य ,अशोका स्कूल ऑफ बिजनेस के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुभव मौर्य , रजिस्ट्रार ई0 असीम देव , डायरेक्टर डा0 सारिका श्रीवास्तव , डीन एकेडमिक अशोका प्रो0 एस0के0 शर्मा ,डीन एस0एस0 कुशवाहा, डायरेक्टर फार्मेसी डा0 बृजेश सिंह ,अशोका स्कूल ऑफ बिजनेस के प्रिंसिपल डा0 शिरीश श्रीवास्तव , ने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को गुलाल लगाया एवं गले लगाकार होली की बधाई दी। होली मिलन के दौरान होली के गीतों पर सभी ने डांस किए इस दौरान अबीर गुलाल के सतरंगी रंगों ने पूरे परिसर का माहौल खुशनुमा बना दिया होली के गीतों पर लगाभग दो घण्टे तक सभी ने मस्ती की गाने गाए और डांस किए कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने ठंडई और अल्पाहार ग्रहण किया।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….