Breaking News

गाजीपुर: एमएलसी चंचल सिंह ने बरहपुर ग्राम सचिवालय और पुस्तकालय का किया लोकार्पण

गाज़ीपुर। बुधवार की शाम को देवकली ब्लॉक अन्तर्गत मुख्य मंत्री पुरस्कार से चयनित गांव सभा बरहपुर ग्राम सचिवालय का लोकार्पण एवं  डिजिटल लाइब्रेरी (ग्राम पुस्तकालय)का शुभारंभ विधान परिषद के सदस्य विशाल सिंह चंचल एवं पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक अरुण कुमार सिंह द्वय ने उपस्थित गांव सभा की जनता के सामने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया तो पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। ग्राम सचिवालय भव्य रूप से सजाया गया था।ग्राम प्रधान विजय कुमार सिंह सबलू ने विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल और पूर्व चेयर मैन जिला सहकारी बैंक अरुण कुमार सिंह फूलों का चक्र पहनाकर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि इस ग्राम सभा के ग्राम सचिवालय के लोकार्पण एवं मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ करते हुए आपार हर्ष हो रहा है।श्री चंचल ने कहा यह पहल न सिर्फ डिजिटल भारत से जोड़ती है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के उज्जवल भविष्य का द्वार भी खोलती है।शिक्षा,तकनीक और जागरूकता की यह यात्रा गांव —गांव तक पहुंचे यही हमारी कामना है।उन्होंने इस कार्य के लिए ग्राम प्रधान विजय कुमार सिंह सबलू की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर ब्लॉक देवकली के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उपेंद्र लाल यादव,जिला पंचायत सदस्य भोला बिंद ,अभय सिंह, सतेन्द्र यादव सत्या,देवेंद्र सिंह,शिव प्रसाद सिंह,अभिषेक सिंह ,जिला पंचायत सदस्यगण,ग्राम प्रधानगण आदि के साथ गांव सभा की महिला /पुरुष काफी संख्या में उपस्थित थे।अंत में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रतीक सिंह कुश ने समारोह में आए अतिथियों के साथ उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Image 1 Image 2

Check Also

टीवीएस जायसवाल गाजीपुर 9 जून को बनाएगा इतिहास

गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस के प्रोपराइटर सुमित जायसवाल ने बताया कि 9 जून को 101 टीवीएस …