Breaking News

गाजीपुर में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के लिए एसपी ने किया 15 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ई राजा ने पुलिस विभाग के निरीक्षक व उपनिरीक्षक स्तर के करीब डेढ दर्जन अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नवीन तैनाती दी है। उन्होंने उपनिरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह थानाध्यक्ष जंगीपुर को थानाध्यक्ष खानपुर,  विवेक कुमार तिवारी थानाध्यक्ष भांवरकोल को थानाध्यक्ष जंगीपुर, उपनिरीक्षक संतोष कुमार राय पीआरओ पुलिस अधीक्षक को थानाध्यक्ष भांवरकोल, उपनिरीक्षक अभिराज सरोज थानाध्यक्ष रामपुर मांझा को थानाध्यक्ष नगसर हाल्ट, निरीक्षक बिन्द कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना नगसर हाल्ट को प्रभारी निरीक्षक थाना रामपुर मांझा, निरीक्षक श्रीमती तारावती यादवप्रभारी निरीक्षक थाना बहरियाबाद को प्रभारी निरीक्षक थाना मरदह, उपनिरीक्षक दिनेश चन्दर पटेल थानाध्यक्ष करण्डा को थानाध्यक्ष बहरियाबाद, निरीक्षक महेन्द्र सिंहप्रभारी निरीक्षक थाना कासिमाबाद को प्रभारी निरीक्षक थाना करण्डा, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय थानाध्यक्ष रेवतीपुर को थानाध्यक्ष कासिमाबाद, उपनिरीक्षक रमेश कुमार चौकी प्रभारी कामाख्या थाना गहमर को थानाध्यक्ष रेवतीपुर, उपनिरीक्षक बागीश विक्रम सिंह प्रभारी थाना सादात को थानाध्यक्ष सादात, निरीक्षक विजय प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना मरदह को प्रभारी प्रापर्टी सीजर प्रकोष्ठ, उपनिरीक्षक कौशलेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी सीजर प्रकोष्ठ से पीआरओ पुलिस अधीक्षक के पद पर नवीन तैनाती दी है। इसी क्रम में एक अन्य आदेश में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव थाना सैदपुर को चौकी प्रभारी सिरगिथा थाना नन्दगंज, उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी रजागंज थाना कोतवाली, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश को थाना मरदह से चौकी प्रभारी बाराचवर थाना बरेसर, उपनिरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला चौकी प्रभारी रजागंज थाना कोतवाली को चौकी प्रभारी कामाख्या थाना गहमर की कमान सौंपी गई है।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …