Breaking News

डालिम्स सनबीम स्कूल अन्धऊँ गाजीपुर की छात्रा आद्या केडिया ने सीबीएसई इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में किया टॉप

गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल अन्धऊँ बाई-पास, गाजीपुर के बच्चों ने सी.बी.एस.ई. परीक्षा में गाजीपुर जिले से सर्वोच्च अंक प्राप्त कर अपना परचम लहराया। सी.बी.एस.ई. 12वीं का परिणाम घोषित हुआ, जिसमें विद्यालय से आद्या केडिया ने 96.2% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान बनाते हुए नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय डालिम्स सनबीम स्कूल के वर्चस्व को शिखर पर पहुंचाया। आद्या केडिया ने अंग्रेजी में 100, रसायन विज्ञान में 99 और जीव विज्ञान में 97 हासिल कर विद्यालय का नाम रौशन किया। तथा अन्य बच्चों ने भी स्नेहा राय 92.7%,, भार्गवी 92.5%, तथा ज्योंति यादव का 92.1%, रहा, इसी प्रकार 10 वीं का परिणाम शिवा कुशवाहा 96.8%, शिवांश वर्मन 91.4%, तथा श्रेयांश सिंह नै 90.4% अंक प्राप्त किया। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस अवसर पर वि‌द्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश सिंह तथा डायरेक्टर एकता अखण्ड राय ने कहा कि बच्चों द्वारा उनके मेहनत और लगन के चलते जिले में विद्यालय व माता-पिता का नाम ऊँचा हुआ।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …