Breaking News

लालसा इंटरनेशनल स्कूल, रायपुर, गाजीपुर का परिणाम रहा शत प्रतिशत एवं सराहनीय

गाजीपुर। सीबीएसई के 12वीं कक्षा के घोषित परिणाम में लालसा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। प्रधानाचार्य महेश मिश्रा ने बताया कि वाणिज्य में नम्रता चौहान ने 90 फीसदी अंक के साथ प्रथम, अर्पिता चौहान ने 89 फीसदी अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किये। जीव विज्ञान में खुशबू यादव ने 88 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, पूर्वा राजभर 83 फीसदी अंक के साथ द्वितीय , सृष्टि सिंह  81 फीसदी अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किये। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन को लिए अध्यापक गण बच्चों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात लालसा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन/प्रबंध निर्देशक ने बच्चों के इस सफलता के श्रेय अध्यापक व अभिभावक महोदय को प्रदान किए एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभ कामना की । विगत दशकों से लगातार इस वर्ष भी परिणाम शत प्रतिशत रहा।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …