Breaking News

आजमगढ़: जयमाल स्टेज पर हर्ष फायरिंग, दूल्हे का भाई घायल

आजमगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के बहराकोठी गांव में मंगलवार रात जयमाल कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर एक-दूसरे को जयमाल पहना रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जयमाल के दौरान वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए परिजन व रिश्तेदार स्टेज पर मौजूद थे। तभी कुछ लोग हर्ष फायरिंग करने लगे। जिसमें राम उजागिर राम घायल हो गए। घायल के पुत्र संतोष ने अहरौला थाने में तहरीर दी है। इसमें शिवदत्त पुत्र वीरेंद्र सहित दो अन्य लोगों पर हर्ष फायरिंग करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अहरौला अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताते चलें कि राम उजागिर राम अपने भांजे दीपचंद की बरात में शामिल होने मंगलवार को बहराकोठी आए थे। दीपचंद की बरात अहरौला क्षेत्र के हासापुर गांव से बहराकोठी निवासी स्वर्गीय शिवप्रसाद के घर आई थी।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …