Breaking News

चंदासी कोलमंडी में जीएसटी एसआईबी टीम का छापा, कोयला व्यापारियों में हड़कंप

चंदौली। वाराणसी से आई जीएसटी एसआईबी की टीम ने चंदासी कोयला मंडी स्थित एक फर्म पर मंगलवार की शाम छापा मारकर जांच की। इस दौरान टीम यूपी के विभिन्न जिलों में स्थित फर्म के 5 से 6 कार्यालयों में भी जांच करने में जुटी रही। छापे की कार्रवाई से कोल व्यावसायियों में खलबली मची रही। काले हीरे के नाम से विख्यात कोयले के खेल में चंदासी कोलमंडी अक्सर चर्चा में रहती है। कोलमंडी में फर्जी फर्मों के सहारे जीएसटी चोरी का खेल आम हो गया है। इसके अलावा लिंकेज के कोयले के नाम पर मंडी में बड़ा खेल होता है। मंगलवार को एक बार फिर चंदासी कोलमंडी का माहौल गर्म रहा। जीएसटी एसआईबी ने एक बड़ी फर्म के चंदासी कोलमंडी स्थित कार्यालय के अलावा बहराइच समेत 5 से 6 कार्यालयों में छापा मारकर जांच की। टीम फर्म के दस्तावेजों के अलावा उनके स्टॉक की जांच में देर रात तक जुटी रही। सूत्रों के अनुसार जांच में बड़ी अनियमितता सामने आ सकती है एसआईबी की जांच देर रात तक चलती रही।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध …