Breaking News

गाजीपुर: अभिलेखों में हेराफेरी के मामले में कोर्ट ने नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल व लिपिक अंतिमा सिंह को भेजा नोटिस

गाजीपुर। अपर जनपद न्‍यायाधीश कोर्ट नम्‍बर-1 ने अभिलेखों में हेराफेरी कर दूसरे का नाम चढाने के मामले में नगरपालिका गाजीपुर की अध्‍यक्ष सरिता अग्रवाल और कार्यालय लिपिक अंतिमा सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अधिवक्‍ता दिलीप कुमार ने बताया कि जयराज पुत्र उमाशंकर निवासी टेढ़ीबाजार शहर गाजीपुर ने अपर जनपद न्‍यायाधीश कोर्ट नम्‍बर-1 में याचिका दाखिल कर नगरपालिका अध्‍यक्ष सरिता अग्रवाल और अंतिमा सिंह पर आरोप लगाया है कि दोनों लोगों ने अभिलेखों में हेराफेरी कर के मेरे जगह दूसरे का नाम नगरपालिका के फाइलों में चढ़ा दिया है। इस पर विद्वान न्‍यायाधीश शक्ति सिंह ने नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल और कार्यालय लिपिक अंतिमा सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध …