Breaking News

गाजीपुर: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी सन्नी सिंह घायल, गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 15.05.2025 की प्रातः में प्रभारी निरीक्षक रामपुर मांझा मय पुलिस टीम द्वारा थाना रामपुर मांझा से संबंधित मु0अ0सं0 51/2025 धारा 288, 351(2) बी0एन0एस0 व आयुध अधिनियम 3/25 के अभियुक्त कर्मवीर सिंह उर्फ सन्नी सिंह पुत्र स्व0 नगीना सिंह निवासी ग्राम देवचन्दपुर थाना रामपुर मांझा जनपद गाजीपुर से दिनांक 14.05.2025 को मुकदमा उपरोक्त में प्रयुक्त नाजायज असलहा की बरामदगी हेतु बहद ग्राम देवचन्दपुर अभियुक्त की निशादेही पर बरामदगी हेतु लाया गया था। दौराने बरामदगी अभियुक्त द्वारा मौका देखकर हम पुलिस वालो पर फायरिंग की गई। जिसके जवाब में पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ संतुलित जवाबी फायरिंग की गई। जिसमें बदमाश के दाहिने पैर मे गोली लगी है और वह घायल हो गया है। जिसे तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु नजदीकी पी0एच0सी0 देवकली भेजा गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि क्षेत्र मे दबदबा व लोगो में दहशत बनाने के लिए मेरे द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया गया। ज्ञात हो कि उपरोक्त अभियुक्त थाना रामपुर मांझा का हिस्ट्रीशीटर भी है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा सिया धर्म गुरु और ईरान के शहीद सुप्रीम लीडर खामेनेई के …