Breaking News

वाराणसी: गोमती नदी में डूबने से युवक की मौत

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के अजगरा गांव के रहने वाले बेचू राजभर का छोटा पुत्र सौरभ राजभर (24) अपने साथियों के साथ अजगरा गांव में गोमती नदी के किनारे स्नान करने गया था। बताया जाता है कि साथ गए युवक नदी में स्नान कर के बाहर आ गए।अपने दोस्तों को नदी में नहाते देख सौरभ ने भी छलांग लगा दी। साथियों ने बताया कि छलांग लगाने के बाद सौरभ चीखने-चिल्लाने लगा, क्योंकि उसे तैरना नहीं आता था। सौरभ के बाहर न आने पर लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी।आननफानन में इसकी सूचना घर वालों को मिली। घर और गांव से दर्जनों की संख्या में युवक गोमती नदी के किनारे पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी गांव के लोगों की मदद से युवक की खोजबीन शुरू कर दी। कुछ देर बाद युवक का शव गोमती नदी में मिला। सौरभ इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर घर पर ही रहता था। सूचना मिलते ही माता लख्खी देवी और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …