Breaking News

सोनभद्र: पिकअप और टीपर की टक्कर में चालक की मौत

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया-जुगैल मार्ग पर शुक्रवार की सुबह टीपर और पिकअप वाहन में टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक ने दम तोड़ दिया। वह काफी देर तक केबिन में ही फंसा रहा। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।बताते हैं कि एक टीपर शुक्रवार की सुबह सिंदुरिया से जुगैल की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप से सिंदूरिया पेट्रोल पंप के पास टक्कर हो गई। आमने-सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।पिकअप चालक अंदर ही फंसा रह गया। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चालक की पहचान रामबली (45) के रूप में हुई। वह कोटा ग्राम पंचायत के रानीताली का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …