Breaking News

बलिया: पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधी घायल, गिरफ्तार

बलिया। पिछले दिनों दवा व्यापारी सहित दो गोली कांड मामले के आरोपियों को पुलिस ने बीती देर रात अलग-अलग जगह हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पैर में गोली लगी है, दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि बुधवार को दो बजे भोर में माल्देपुर तिराहा पर कोतवाली पुलिस चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान एक संदिग्ध मोटर साइकिल पर बैठे व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह बिना रुके तेजी से ग्रीन फील्ड की तरफ से भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर लिया। बाइक सवार अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर ग्रीन फील्ड के पास जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। दूसरा बदमाश रोहित वर्मा उर्फ सरल निवासी देवरिया खुर्द थाना फेफना अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पूछताछ के क्रम में  घायल बदमाश ने अपना नाम मुकेश सिंह उर्फ अंशु सिंह निवासी पियरौटा थाना रेवती बताया। बताया कि 21 मई की सुबह दवा व्यापारी अरुण गुप्ता निवासी कासिम बाजार को जान से मारने की नियत से हमलोगों ने अवैध असलहे से फायर किया था। घटना में शामिल दूसरा साथी रोहित वर्मा उर्फ सरल मौके से भाग निकला। पुलिस ने मुकेश के पास से एक पिस्टल कारतूस व 10 हजार 500 रुपये और एक बाइक बरामद हुई। वहीं, दूसरी तरफ बुधवार को करीब एक बजे रात में जगन्नाथ तिराहा कोतवाली पुलिस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक पर तीन व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया। बिना रुके तेजी से बाइक लेकर ददरी मेला क्षेत्र की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम पीछा किया गया। मोटर साइकिल सवार अपने को फंसता देख पुलिस टीम पर जानलेवा फायर कर दिया। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। अंधेरा का फायदा उठाकर दो बदमाश मौके से भाग निकले। कड़ाई से पूछताछ में घायल बदमाश ने बताया कि 19 मई को शिवजी गुप्ता निवासी बेदुआ को जान से मारने की नियत से अवैध असलहे से फायर किया था। जिसमें कोतवाली में नामजद मुकदमा रवि प्रकाश पांडे उर्फ रोहित पांडे निवासी  परसिया हल्दी, हालमुकाम सतनी सराय भृगु आश्रम के नाम से दर्ज हैं, जिसे मुठभेड़ में दाहिने पैर में गोली लगी है। इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। इसके दो साथी आशुतोष यादव निवासी राजपूत नेवरी भृगु आश्रम, आशु यादव निवासी जमुआ मौके से भाग निकले हैं। अभियुक्त रोहित चन्द्र पाण्डेय के कब्जे से जानलेवा  में उपयुक्त पिस्टल व कारतूस बरामद कर लिया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …