Breaking News

आजमगढ़: सिर कूचकर महिला की हत्या

आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर में बुधवार की सुबह छत पर सो रही महिला का रक्तरंजित शव मिला। घटना की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। बीती रात 55 वर्षीय रामदुलारी तिवारी प्रतिदिन की तरह अकेले छत पर सो रही थीं। उनके पति अगस्त तिवारी होमगार्ड हैं। वे रात की ड्यूटी करने के लिए गए थे। बुधवार की सुबह जब वह ड्यूटी से लौटे तो उन्होंने दरवाजा न खुलने पर आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो वे बांस की सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंचे। तो रामदुलारी का रक्त रंजित शव देखा। मृतका के शरीर पर चोट के निशान थे और चारो तरफ खून फैला हुआ था। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसने हमलावर के साथ जमकर मुकाबला किया था। मृतका के सात बेटियां और एक बेटा है। इसमें पांच बेटियों की शादी हो चुकी है। घटना के समय दो बेटियां ननिहाल गई थीं और बेटा बाहर था। हत्या की सूचना मिलते ही सीओ लालगंज और एसओ तरवां मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …