Breaking News

गाजीपुर: 23वीं उत्तर प्रदेश जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयन 29 मई को

गाजीपुर। जिला एथलेटिक संघ के कार्यवाहक सचिव डॉ० रुद्रपाल यादव ने बताया कि जिला एथलेटिक संघ की जूनियर पुरुष व महिला वर्ग की एथलेटिक्स टीम का चयन  29 मई 2025 को प्रातः 8:00 बजे से पी जी कॉलेज गाजीपुर के ट्रैक पर किया जाएगा। इस चयन के आधार पर जिला टीम  09 व 10 जून को प्रयागराज में होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी यह जानकारी जिला एथलेटिक्स संघ के कार्यवाहक सचिव डा० रूद्रपाल यादव ने दी हॆ। श्री यादव ने बताया एथलीट की जन्मतिथि 24.06.2005 से 31.12.2009 होनी चाहिए। प्रतियोगिता मे 100मीटर, 200मीटर, 400मीटर, 800मीटर, 1500मीटर, 5000मीटर,10000 मीटर, 3000मीटर स्टीपल चेस, 100मीटर व 110मीटर हर्डल, 400मीटर हर्डल, लंबी कूद,ऊंची कूद, ट्रिपल जम्प, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो,भाला फेंक आदि खेल होगे। चयन सचिव नागेंद्र यादव के देखरेख में किया जाएगा।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …