Breaking News

गाजीपुर मेडिकल कालेज का आधुनिक ब्‍लड बैंक ब्‍लड, प्‍लाज्‍मा और प्‍लेटलेट उपलब्‍ध कराकर बचा रही है हजारों मरीजों की जान

गाजीपुर। महर्षि विश्‍वामित्र स्‍वशासीय मेडिकल कालेज गाजीपुर में सभी सुविधाओं से युक्‍त आधुनिक ब्‍लड बैंक कार्यरत है। अपने स्‍थापना काल से लेकर आजतक ब्‍लड बैंक ने प्रति वर्ष हजारों मरीजों को ब्‍लड, प्‍लाज्‍मा व प्‍लेटलेट उपलब्‍ध कराकर उनकी जान बचायी है। इस संदर्भ में मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर डा. आनंद मिश्रा ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि पहले केवल साधरण ब्‍लड बैंक था जो मरीजों के संबंधियों से रक्‍त लेकर मरीजों को उपलब्‍ध कराता था लेकिन अब ब्‍लड बैंक आधुनिक सुविधाओं और मशीनों से उपलब्‍ध है। जिसकी क्षमता 300 यूनिट ब्‍लड स्‍टोरेज की है। इस ब्‍लड बैंक में दो चिकित्‍सक कार्यरत हैं, जो हमेशा स्‍टोरेज ब्‍लडों की जांच करते हैं और आवश्‍यकता पड़ने पर मरीजों को उपलब्‍ध कराते हैं। डेंगू के महामारी के समय हजारों मरीजों का प्‍लेटलेट कम होने पर प्‍लाज्‍मा उपलब्‍ध कराकर जान बचायी है। मेडिकल कालेज में डेंगे रोग से किसी भी मरीज की मृत्‍यु नही हुई है। उन्‍होने बताया कि समय-समय पर समाजसेवी संस्‍थाएं, और रक्‍तवीर रक्‍तदान शिविर लगाकर अपने बहुमूल्‍य रक्‍तदान करके हजारों लोगों को एक नया जीवन दान देते हैं। ब्‍लड बैंक में रक्‍त लेने की प्रक्रिया एकदम सामान्‍य है, एकदम कम सरकारी शुल्‍क पर चिकित्‍सक के सलाह पर नियमानुसार ब्‍लड उपलब्‍ध कराया जाता है।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …