Breaking News

जेईई एडवांस में लखनऊ के श्रेयस लोहिया ने किया यूपी टॉप, देश में मिला 68वां रैंक

लखनऊ। जेईई एडवांस के नतीजे सोमवार को जारी कर दिए गए। लखनऊ के श्रेयस लोहिया को यूपी में पहला स्थान मिला है। उन्होंने देश में 68वीं रैंक हासिल की। श्रेयस के पिता गजेंद्र लोहिया लखनऊ दूरदर्शन में कार्यरत हैं। पिता गजेंद्र ने कहा कि बेटे की सफलता से वह बहुत खुश हैं। मां विनीता लोहिया ने कहा कि बेटे का पहले भी परिणाम बेहतर था। इस बार उसे पहले से भी बड़ी सफलता मिली है। हम लोगों ने बेटे को समय से पढ़ने के लिए प्रेरित किया। लेकिन, कभी उस पर दबाव नहीं बनाया। श्रेयस को जेईई मेन में ऑल इंडिया 6वीं रैंक मिली थी। उनका परसेंटाइल स्कोर 100 था। श्रेयस जेवियर स्कूल गोमतीनगर के छात्र रहे हैं। परिणाम का पूरा ब्योरा ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर अपलोड कर दिया गया है। छात्र यहां से अपना परिणाम देख सकते हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …