Breaking News

गाजीपुर: नवनिर्मित शिव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न

गाजीपुर। देवकली ग्राम के समीप खांवपुर पट्टीचितॊली गांव मे नवनिर्मित शिव  मंदिर मे नर्मदेश्वर महादेव,मां पार्वती,श्री गणेश जी, श्री कार्तिकेय जी व श्री हनुमान जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा वॆदिक मंत्रोचार के बीच श्री श्री1008 बाबा रामकरन दास के परम शिष्य श्री श्री 108 विष्णु दास मौनी बाबा अयोध्या के नेतृत्व में आचार्य महेश चौबे ,पं० कृष्ण मिश्रा, पं०अमित देव ने वॆदिक मंत्रोचार के बीच मुर्ति स्थापना कराया। कार्यक्रम के शुरुआत मे मूर्ति पूरे ग्राम मे बाजे गाजे के साथ भ्रमण कराया गया।स्थापना के समय कीर्तन,भजन,हवन,घंटा,शंख,नगारों व  सॆकङों महिलाओं के गीतों से सम्पूर्ण वातावरण गूंज रहा था।स्थापना के बाद विशाल भण्डारा आयोजित किया गया जिसमें हजारों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के आयोजक श्रवण कुमार यादव , दीपक यादव , व विशिष्ठ दान दाता सियाराम यादव , रामकृत यादव , नंदलाल यादव ,जगदीश यादव ,रुदल यादव ,छोटे लाल यादव ,अजय यादव, रामजतन यादव, अमरनाथ यादव का उल्लेखनीय योगदान रह। इस अवसर पर अवधेश यादव,महेन्द्र यादव,सीताराम यादव,रमाकांत यादव,धुरभारी यादव,सुबेदार यादव,मुन्ना यादव,महेन्द्र यादव, गुलाबचन्द्र यादव,विजय यादव,रामनारायण यादव आदि लोग प्रमुख रुप से मॊजूद थे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …