Breaking News

बलिया: 51 पौधे रोपित कर दिया हरित क्रांति का संदेश

बलिया। विश्व पर्यावरण दिवस पर रसड़ा क्षेत्र के अनेक सामाजिक संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा पौधे रोपित कर धरती को हरा-भरा करने का संकल्प लिया। रसड़ा रामलीला मैदान परिसर में माता केशरी देवी चैरेटेबल ट्रस्ट द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 500 पौधे रोपित करने के लक्ष्य के सापेक्ष प्रथम दिन 51 पौधे रोपित किया गया। अमित सिंह डी सी आदि के नेतृत्व में आम, पीपल, बरगद, जामून आदि के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस दरम्यान महामंडलेश्वर ने कहा कि नित्य बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को कम करने तथा भावी पीढ़ियों को बेहतर पर्यावरण देने के लिए हम सभी अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता है।कार्यक्रम के आयोजक अमित सिंह डी सी का कहना है कि पर्यावरण हमारे आसपास का परिवेश है जिसमें जीव जंतु, पेड़ पौधे, जल वायु सब कुछ शामिल है। ये जीवनदायनी है। हालांकि गलत तरीके से इसका दोहन पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है जिससे जन जीवन मुश्किल में है।ग्लोबल वार्मिंग व जलवायु परिवर्तन इसका प्रमुख कारण है। इसे रोकने के लिए और जीवन जीने के लिए जरूरी घटकों को प्रभावित होने से बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दें। किसी एक प्रयास से ये संभव नहीं, इसलिए सबकी को पर्यावरण को बचाने के लिए प्रेरित करें। ये प्रेरणा आप सभी को विश्व पर्यावण दिवस के जागरूकता संदेश भेज कर दे सकते हैं।अमित सिंह डी सी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हुआ है जिसमें आनंद सिंह,इंद्रजीत सिंह, महंत कौशलेंद्र गिरी,अंकित सिंह ,शुभम सिंह,जय प्रकाश सिंह,राजन सिंह,धीरू सिंह,अमित सिंह,राजू सिंह,विक्की सिंह मौजूद रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …