Breaking News

रोटरैक्‍ट क्‍लब प्राइड मऊ ने पर्यावरण दिवस पर जीवन संरक्षण का लिया संकल्‍प, किया वृक्षारोपण  

मऊ। 5 जून पर्यावरण दिवस एक सामान्य दिवस नहीं, बल्कि मानवता पर मंडरा रहे खतरे के संकट से उबरने का एक संकल्प दिवस है। अगर पर्यावरण के प्रति हम सचेत नहीं हुई तो आने वाला समय बड़ा भयावह होगा। ऐसे में 5 जून पर्यावरण दिवस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़े संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। इस दिन से हमें केवल नए पेड़ पौधे ही नहीं लगाने हैं। बल्कि गत वर्ष लगाए गए पौधों की देखरेख वह अन्य अपने आसपास उगे पौधों की देखभाल व संरक्षण करने का संकल्प लेना चाहि तभी पर्यावरण दिवस की सार्थकता सिद्ध होगी। उपरोक्त बातें गुरुवार को रोटरैक्ट क्लब प्राइड मऊ प्रमुख आकाश जायसवाल ने पीएम श्री कमपोसिट स्कूल रानीपुर सुल्तानपुर मे छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा। इस अवसर पर कंपोजिट विद्यालय के बच्चों द्वारा पीपल, बरगद, पाकड़ जैसे पर्यावरण मित्र पौधों का पौधारोपण किया गया। ग्रीष्मकाल अवकाश के निमित्त बच्चों के लिए कुछ एक्टिविटिस और स्नैक्स की भी व्यवस्था रोटरैक्टरस द्वारा की गई थी। इस अवसर पर रोटरेक्ट प्राइड अध्यक्ष आकाश जायसवाल, सूर्य सर्राफ, वेदांत वर्मा, सिद्धांत पाल  के साथ ही विद्यालय बंद होने के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र-छात्र उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …