Breaking News

सीएम योगी से मिले मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर के कुलपति जेपी सैनी

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जे पी सैनी ने मुख्यमंत्री से आज श्री गोरक्षनाथ मंदिर में शिष्टाचार भेंट कर मुख्यमंत्री जी को जन्मदिन की बधाइयां दीं तथा विश्वविद्यालय की प्रगति में उनके निरंतर योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी को विश्वविद्यालय की प्रगति और उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा अंतरिक्ष में सैटेलाइट भेजने की योजना है। इसके अलावा, विश्वविद्यालय द्वारा खाद्य पदार्थों और औषधियों की गुणवत्ता के लिए सेंटर फॉर फूड एंड ड्रग टेक्नोलॉजी की स्थापना, एडवांस्ड साइबर फॉरेंसिक्स लैब स्थापना की योजना, शैक्षणिक सत्र 2025-26 से चार वर्षीय एकीकृत अध्यापक शिक्षा कार्यक्रम आरम्भ की योजनाओं की चर्चा की।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध …